Diet Tips to Get Flat Tummy-पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं

Diet Tips to Get Flat Tummy पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं

 

 

Diet Tips to Get Flat Tummy in Hindi

 

सुबह उठते ही :

सुबह उठने के बाद करीब दो गिलास गुनगुना पानी पिएं, ताकि पेट साफ हो जाए। शौच से निवृत होने के बाद एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पिएं। जिन्हें शुगर है, वो नींबू पानी में चीनी न मिलाएं और जिन्हें उच्च रक्तचाप है, वो बिना नमक के पिएं। वैज्ञानिक शोध में साबित हुआ है कि नींबू पानी पीने से वजन कम होता है ।

नाश्ते से पहले :

नाश्ता करने से 15 मिनट पहले करीब 5-6 बादाम खाएं। इन बादाम को रात भर पानी में भिगोकर रखें और सुबह छिलके उतारकर खाएं। बादाम खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। बादाम में फाइबर होता है, जो भूख को मिटाता है।

नाश्ता :

कम फैट वाले दही के साथ एक चपाती खा सकते हैं। इसकी जगह दो ब्राउन ब्रेड भी ले सकते हैं, जिस पर बादाम वाला बटर लगा सकते हैं। इनकी जगह एक कटोरी ओट्स भी खा सकते हैं। साथ ही प्रोटीन युक्त आहार का सेवन कर सकते हैं।

दो घंटे बाद :

सुबह समय पर नाश्ता कर लेने के बाद 11 बजे के आसपास कोई भी फल खा सकते हैं या फिर विभिन्न फलों की सलाद बनाकर भी खा सकते हैं।

दोपहर का खाना :

खाने से पहले सब्जियों की सलाद जरूर खाएं। सलाद खाने से शरीर को अतिरिक्त फाइबर मिलता है। इसके बाद एक या दो रोटी और साथ में मिक्स सब्जी ले सकते हैं। अगर नॉन वेज खाते हैं, तो मछली का एक टुकड़ा ले सकते हैं। कोशिश करें कि खाना एक बजे तक खा लें।

शाम को :

डिनर से पहले शाम करीब पांच बजे एक फल या फिर एक गिलास बिना क्रीम वाला दूध पी सकते हैं। इनके अलावा, ग्रीन-टी या फिर नारियल पानी भी पी सकते हैं।

रात का खाना :

डिनर हमेशा हल्का होना चाहिए और आठ बजे तक कर लेना चाहिए। डिनर में बिना बटर के वेज या फिर चिकन सूप ले सकते हैं। इसके बाद सब्जी के साथ एक या दो रोटी ले सकते हैं।

इनसे बनाएं दूरी :

शक्कर युक्त व डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ खाने से बचें।

स्टार्च युक्त खाद्य पदार्थ जैसे:- चावल, नूडल्स, पास्ता और ब्रेड। इनकी जगह ब्राउन राइस व ब्राउन ब्रेड का सेवन करना चाहिए।

तंबाकु, शराब व सिगरेट से परहेज करना चाहिए।

Diet Tips to Get Flat Tummy


पेट और कमर की चर्बी कम करने के लिए व्यायाम-Exercises to Reduce Belly Fat in Hindi

पेट और कमर की चर्बी के लिए कुछ और टिप्स – Tips to Reduce Belly Fat in Hindi

आइए, बात करते हैं कुछ अन्य टिप्स के बारे में, जिन्हें अपनाने से आपके शरीर की अतिरिक्त चर्बी छूमंतर हो सकती है।

संतुलित मात्रा में खाएं :

दिनभर में तीन बार पेट भरकर खाने से हमारा पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर पाता। इसलिए, हर दो से तीन घंटे में थोड़ा-थोड़ा खाते रहें।

अधिक पानी पिएं :

दिनभर में आठ-दस गिलास पानी पीना सेहत के लिए जरूरी है। पानी तभी नहीं पीना चाहिए, जब प्यास लगी हो या फिर गला सूख रहा हो। हर तय समय पर थोड़ा-सा पानी पीना चाहिए। पानी पीने से ओवर इटिंग की आदत कम हो सकती है।

नाश्ता न भूलें :

जितना जरूरी सांस लेना है, उतना ही जरूरी नाश्ता है। कुछ लोग सोचते हैं कि नाश्ता नहीं करने से वजन कम होता है, जबकि ऐसा नहीं है। उल्टा नाश्ता न करने से हमारी भूख बढ़ती है और हम ज्यादा खा लेते हैं, जिससे वजन बढ़ने की समस्या पैदा हो सकती है।

Diet Tips to Get Flat Tummy

ग्रीन-टी :

इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है, जो मोटापा व चर्बी घटाने में सहायक सिद्ध होता है। इसलिए, दिनभर में कम से कम एक कप ग्रीन-टी पी सकते हैं।

पोटैशियम युक्त खाद्य पदार्थ :

एवोकाडो, केला, पपीता, आम व खरबूजे में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और वजन कम करने में मदद करता है।

फल व सब्जियां :

दिनभर में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में फल व सब्जियों का सेवन करते रहना चाहिए। इससे भूख कम लगेगी और मोटापा कम करने में मदद मिलेगी।

स्मूदी :

संभव हो तो दिन की शुरुआत फलों की स्मूदी के साथ करें। खासकर, तरबूज की स्मूदी का सेवन करना चाहिए। तरबूज में पर्याप्त मात्रा में पानी होता है। इसे खाने के बाद पेट भरा रहता और कुछ खाने का मन नहीं करता। ऐसे में जब आप खाना नहीं खाएंगे, तो संभव है कि पेट की चर्बी कम होगी।

पूरी नींद :

चर्बी को कम करने के लिए पूरी नींद सोना भी जरूरी है। हर किसी को सात-आठ घंटे की नींद लेनी ही चाहिए। कम या ज्यादा सोना, दोनों ही वजन बढ़ाने के लिए अहम कारण हैं। कहा भी जाता है कि अगर आप पूरी नींद सोते हैं, तो पाचन तंत्र अच्छे से काम करता है और भोजन को पचाता है।

कमर या फिर पेट पर जमा चर्बी, ऐसी समस्या नहीं है कि उसे दूर न किया जा सके। बस जरूरत है, तो तय दिनचर्या का पालन करने और नियमित व्यायाम करने की।


पेट और कमर की चर्बी कम करने के लिए व्यायाम-Exercises to Reduce Belly Fat in Hindi

About Chetan Velhal

Check Also

Causes and treatment of darkening lips – होंठ काले पड़ने के कारण और इलाज

होंठ काले पड़ने के कारण और इलाज नर्म, मुलायम और गुलाबी होंठ आप के चेहरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *