Margashirsha Guruvar Pooja मार्गशीर्ष गुरुवार महालक्ष्मी की पूजा

margashirsha guruvar pooja  मार्गशीर्ष गुरुवार महालक्ष्मी की पूजा विधि, व्रत और इसका महत्व

 

 

मार्गशीर्ष गुरुवार महालक्ष्मी की पूजा (margashirsha guruvar pooja )

Mahalaxmi puja vidhi, Vrat Katha and mahatv

मार्गशीर्ष मास का बड़ा महत्व है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है, पर मार्गशीर्ष के महीने में गुरुवार को मां लक्ष्मी की धूमधाम से पूजा होती है। मार्गशीर्ष महीने के हर गुरुवार को धन और ऐश्वर्य की देवी महालक्ष्मी का व्रत (Mahalakshmi Vrat) और पूजन किया जाता है. मार्गशीर्ष महीना भगवान श्रीकृष्ण और देवी लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है. इस महीने महिलाएं मार्गशीर्ष गुरुवार व्रत (Margashirsha Guruvar Vrat) का पालन करती हैं, जिसे महालक्ष्मी व्रत के नाम से भी जाना जाता है.

 

माता लक्ष्मी की कृपा और सुख-समृद्धि की कामना से अधिकांश विवाहित महिलाएं मार्गशीर्ष गुरुवार का व्रत रखती हैं. महालक्ष्मी व्रत सूर्योदय से सूर्यास्त तक किया जाता है. इस दिन घर की अच्छे से सफाई की जाती है और देवी लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है. घर के मुख्य द्वार पर देवी लक्ष्मी के स्वागत के लिए सुंदर रंगोली बनाई जाती है.

 

कहते हैं कि जो भी इस महीने में व्रत रखकर मां लक्ष्मी की पूजा करता है उस पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और उसके भंडार धन-धान्य से भर जाते हैं।

 

श्री माह लक्ष्मी की व्रत कथा वण और पठन करने से दुःख दारिद्र्य दूर हो जाता है, श्री महालक्ष्मी माता की कृपा से सुख, संपत्ति,ऐश्वर्य प्राप्त होता है, मन की इच्छा पुरी होती है।

 

महालक्ष्मी को धन और ऐश्वर्य की देवी माना जाता है. मान्यता है कि जब माता लक्ष्मी अपने भक्तों पर प्रसन्न होती हैं तो उनके जीवन को सुख-समृद्धि से भर देती हैं. मार्गशीर्ष महीने के गुरुवार का व्रत वैसे तो विवाहित महिलाएं करती हैं, लेकिन इस व्रत को पति-पत्नी एक साथ कर सकते हैं. इस व्रत का समापन मार्गशीर्ष महीने के आखिरी गुरुवार को विधिवत किया जाता है.

मां लक्ष्मी की पूजा

 

– सबसे पहले सुबह सवेरे स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और व्रत का संकल्प लें।

 

– घर के द्वार, आंगन और पूजा स्थान पर चावल के आटे के घोल से अल्पना बनाएं। अल्पना में मां लक्ष्मी के पैर जरूर बनाएं।

 

– इसके बाद मां लक्ष्मी का आसन सजाएं। मां लक्ष्मी का आसन या सिंहासन सजाने के लिए आम का पत्ता, आंवले का पत्ता और धान की बालियों का इस्तेमाल करें।

 

-इसके बाद कलश स्थापित करें।

 

– सबसे पहले कलश और भगवान गणेश की पूजा करें। इसके बाद मां लक्ष्मी का पूजन करें।

 

-मां लक्ष्मी को विशेष प्रकार के पकवानों का भोग लगाएं। ऐसी मान्यता है कि अगहन महीने के हर गुरुवार को अलग-अलग पकवान चढ़ाने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

 

– शाम को मां लक्ष्मी की दोबारा पूजा करें और दीप जलाएं। घर के बाहर और आंगन में भी दीप रखें।

 

– पूजन के बाद घर की बहू-बेटियों और आस पड़ोस की महिलाओं को भोजन कराएं।

 

-इसी तरह मार्गशीर्ष के हर गुरुवार को मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा व व्रत करें।

श्री महालक्ष्मी माहात्म्य कथा

 

श्री महालक्ष्मी माता की कृपा से सुख, संपत्ति,ऐश्वर्य प्राप्त होता है, मन की इच्छा पुरी होती है। श्री महालक्ष्मी माता के अनेक रूप तथा नाम हैं। भूतल में वे छाया, शक्ति, तृष्णा, शांति, जाती, लज्जा, श्राद्धा, कान्ति, वृत्ति, स्मृति, दया, तुष्टि, माता, अधिष्ठात्री, एवं लक्ष्मी के रूप में स्थित है। उन्हें प्रणाम करते हैं। कैलाश पर्वत पर पार्वती, क्षीरसागर में सिन्धुकन्या, स्वर्गलोक में महालक्ष्मी, भूलोक में लक्ष्मी, ब्रह्मलोक में सावित्री, ग्वालों में राधिका, वृन्दावन में रासेश्वरी, चंदनवन में चन्द्रा, चम्पकवैन में गिरजा, पद्मवन में पद्मा, मल्टीवं में मालती, कुन्दनवन में कुंददंती, केतकी वन में सुशीला, कदंबवन में कदंबमाला, राजप्रसाद में राजलक्ष्मी और घर घर में गृहलक्ष्मी इन विभन्न नामों से पहचानी जाती है।

 

भारतवर्ष के सौराष्ट्र देश में द्वापर युग की यह कहानी हुई है।सौराष्ट्र में उस समय भद्रश्रवा नाम के राजा थे। वे बड़े पराक्रमी राजा थे। चार वेद, छः शास्त्र, अठारह पुराणों का उन्हें ज्ञान था। उनकी रानी का नाम सुरतचंद्रिका था। रानी दिखने में सुन्दर और सुलक्षणा थी तथा पतिव्रता थी। उन दोंनो को सात पुत्र तथा उसके बाद एक कन्या का वरदान मिला था। कन्या का नाम शामबाला था। एक बार महालक्ष्मी जी के मन में आया की जाकर उस राजा के राजप्रसाद में रहे। इससे राजा को दुगनी धन – दौलत की प्राप्ति होगी और वह इस धन दौलत से अपनी प्रजा को और सुख दे पायेगा। गरीब के घर अगर रहे और उसे धन-दौलत प्राप्त हो तो वह स्वार्थी की तरह केवल अपने ऊपर ही खर्च करेगा। यह सोचकर श्री महालक्ष्मी जी ने बुढ़ी ब्राह्मण स्त्री का रूप धारण किया, हाथ में लाठी लिये लाठी के सहारे रानी के द्वार तक पहुँची। यद्यपि उन्होंने बुढ़ी औरत का रूप धारण किया था पर उनके चहरे पर देवी का तेज था। उन्हें देखते ही एक दासी सामने आई, उसने इनका नाम, धाम, काम, धर्म पूछ डाला। वृद्ध ब्राह्मण का रूप धारित माता लक्ष्मी ने कहा, “बालिके मेरा नाम कमला है मेरे पति का नाम भुवनेश है। हम द्वारिका में रहते है तुम्हारी रानी पिछले जन्म में एक वैश्य की पत्नी थी। वह वैश्य गरीब था। दारिद्र्य के कारण हर रोज घर में झगड़े होते थे तथा उसका पति रोज उसे मारता था। इन बातों से तंग आ कर वह घर छोड़कर चली गयी तथा बन जंगल में खाली पेट भटकने लगी। उसकी इस दुर्दशा पर मुझे दया आई।तब मैने उसे सुख सम्पति देने वाली श्री महालक्ष्मी की कथा सुनाई। मेरे कहने पर उसने श्री महालक्ष्मी का व्रत किया। श्री महालक्ष्मी प्रसन्न हुई उसकी गरीबी दूर हुई। उसका घर- संसार दौलत,संतति , संपत्ति से भर गया। बाद में पति पत्नी दोनों परलोक सिधारे। लक्ष्मी व्रत करने के कारण वे लक्ष्मी लोक में रहे। उन्होंने जितने साल महालक्ष्मी का व्रत किया उतने हजारों साल उन्हें सुखभोग मिला। इस जन्म में उसका जन्म राजघराने में हुआ है, परंतु वह श्री महालक्ष्मी का व्रत करना भूल गई है। उसे यह याद दिलाने में यहाँ आई हूँ। ” बुढ़िया की बाटे सुनकर दासी ने उन्हें प्रणाम किया , तथा श्री महालक्ष्मी का व्रत किस तरह किया जाये इस बारे में पुछा बुढ़िया रूप धारण किये हुऐ श्री महालक्ष्मी माता ने दासी को पूजा की विधि तथा महिमा बताई। इसके बाद वह दासी माता को प्रणाम कर रानी को बताने अंदर चली गई। राजवैभव में रहते हुऐ रानी को अपने ऐश्वर्य का बहुत घमंड हुआ था। संपत्ति तथा अधिकार की वजह से वह उन्मत्त हो गई थी। दासी द्वारा बताई गई बुढ़िया की बातें सुनकर वह आग बबूला हो कर राजद्वार पर आ कर बुढ़िया रुपी श्री महालक्ष्मी पर बरस पड़ी। उसे यह मालूम नहीं था की श्री महालक्ष्मी माता बुढ़िया का रूप धारण किये द्वार तक आईं है। परंतु रानी का इस कदर रूख बर्ताव तथा अपना अनादर देखकर माता ने वहाँ ठहरना ठीक न समझा। वे वहाँ से चल पडी। राह में उन्हें राजकुमारी शामबाला मिली उन्होंने शामबाला को सारी बात बताई शामबाला ने अपनी और से श्री महालक्ष्मी माता से क्षमा माँगी। माता को उस पर दया आई। उन्होंने शामबाला को श्री माहलक्ष्मी व्रत के बारे में बताया। उस दिन अगहन (मार्गशीर्ष) माह का पहला गुरुवार था। शामबाला ने परम श्रद्धा से श्री महालक्ष्मी का व्रत रखा। फल स्वरूप राजा सिद्धेश्वर के सुपुत्र मालाधर से उसका विवाह हुआ। वह धन-दौलत, ऐश्वर्य , वैभव से मालामाल हो गई। पति के साथ ससुराल में आनंद से दिन बिताने लगी। इधर श्री महालक्ष्मी का रानी पर प्रकोप हुआ। फलस्वरूप राजा भद्रश्रवा का राज्य एवं राजकरोबर नष्ट हो गया। यहाँ तक की खाने के लाले पड़ गये। ऐसी हालात में एक दिन रानी ने राजा से निवेदन किया ” हमारा दामाद इतना बड़ा राजा है, धनवान है, ऐश्वर्यशाली है, क्यों न उसके पास जाये, अपना हाल उसे बताये, वह जरूर हमारी मदद करेगा।” इस बात पर राजा भद्रश्रवा दामाद के पास रवाना हुऐ। राज्य में पहुँचकर एक तालाब के किनारे थोड़ी देर विश्राम लेने के लिऐ ठहरे। तालाब से पानी लेने आते जाते दसियों ने उन्हें देखा। उन्होंने विनम्रता से उनकी पूछताछ की जब उन्हें यह मालूम हुआ की वे रानी शामबाला के पिता है तो दौड़ते हुऐ जा कर उन्होंने रानी को सारी बात बताई। रानी ने दासी के हाथ राजपरिधान भेजकर बड़े ठाठ से उनका स्वागत तथा आदरसत्कार किया।खान पान करवाया। जब वे लौटने लगे तो सोने की मोहरों से भरा घड़ा दिया। राजा भद्रश्रवा जब वापस लौटे तो उन्हें देखकर रानी सुरतचंद्रिका खुश हुई। उन्होंने सोने की मोहरों से भरे घड़े का मुँह खोल, पर हाय भगवान ! घड़े में धन के बदले कोयले मिले यह सब श्री महालक्ष्मी के प्रकोप से हुआ इस प्रकार दुर्दशा में और कई दिन बीत गये। इस बार रानी स्वयं अपनी कन्या के पास गई। वह दिन अगहन माह का अन्तिम गुरुवार था। शामबाला ने श्री महालक्ष्मी का व्रत किया, पूजा की , अपनी माता से भी व्रत करवाया। इसके बाद रानी अपने घर आई। श्री महालक्ष्मी का व्रत रखने पर उसे फिर से अपना राजपाठ, धन-दौलत, ऐश्वर्य प्राप्त हुआ। वह फिर से सुख, शान्ति, आनंदमय जीवन बिताने लगी। कुछ दिनों बाद राजकन्या शामबाला अपने पिता के घर आई , उसे अपने घर देखकर सुरतचंद्रिका को पुरानी बातें याद आई। यहीं की शामबाला ने अपने पिता को घड़ा भर कोयला दिया था और उसे तो कुछ भी नहीं दिया था। इसी कारण शामबाला को पिता के घर आने पर उसका कोई आदर आतिथ्य नहीं हुआ। बल्कि अनादर हुआ। पर उसने इस बात का बुरा नहीं माना। अपने घर लौटते समय उसने पिता के घर से थोडा नमक ले लिया।आपने घर लौटने पर उसके पति ने पूछ, “अपने मायके से क्या लाई हो?” इस पर उसने जवाब दिया, ” वहाँ का सार लाई हूँ।” पति ने पुछा “इसका मतलब क्या हुआ ? ” शामबाला ने कहा “थोडा धीरज रखे, सब मालूम हो जायेगा।” उस दिन शामबाला ने सारा भोजन नमक डाले बिना बनाया और परोसा। पति ने खाना चखा। सारा खाना नमक बिना था इसलिये स्वाद न आया। फिर शामबाला ने थाली में नमक डाला इससे सारा भोजन स्वादिष्ट लगने लगा। तब शामबाला ने पति से कहा , “यही है वह मायके से लाया हुआ सार।” पति को उसकी बात सही लगी। फिर वह दोंनो हँसी मजाक करते हुऐ भोजन करने लगे।

 

कहा गया है की इस तरह जो कोई श्राद्धा भाव से श्री महालक्ष्मी की पूजा करे उसे माता की कृपा प्राप्त होती है। सुख, संपत्ति ,शांति प्राप्त होती है सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। परंतु यह सब प्राप्त होने पर माता की पूजा को भूलना नहीं चाहिये। हर गुरुवार को व्रत पाठ अवश्य करना चाहिये इस तरह श्री महालक्ष्मी की महिमा भक्तो की मनोकामना पूरी करती है।

श्री महालक्ष्मी आरती -Shri Mahalaxmi Aarti

 

जय देवी जय देवी जय महालक्ष्मी।
वससी व्यापकरुपे तू स्थूलसूक्ष्मी॥

 

करवीरपुरवासिनी सुरवरमुनिमाता।
पुरहरवरदायिनी मुरहरप्रियकान्ता।
कमलाकारें जठरी जन्मविला धाता।
सहस्त्रवदनी भूधर न पुरे गुण गातां॥ १ ॥

 

मातुलिंग गदा खेटक रविकिरणीं।
झळके हाटकवाटी पीयुषरसपाणी।
माणिकरसना सुरंगवसना मृगनयनी।
शशिकरवदना राजस मदनाची जननी॥ २ ॥

 

तारा शक्ति अगम्या शिवभजकां गौरी।
सांख्य म्हणती प्रकृती निर्गुण निर्धारी।
गायत्री निजबीजा निगमागम सारी।
प्रगटे पद्मावती निजधर्माचारी॥ ३ ॥

 

अमृतभरिते सरिते अघदुरितें वारीं।
मारी दुर्घट असुरां भवदुस्तर तारीं।
वारी मायापटल प्रणमत परिवारी।
हें रुप चिद्रूप दावी निर्धारी॥ ४ ॥

 

चतुराननें कुश्चित कर्मांच्या ओळी।
लिहिल्या असतिल माते माझे निजभाळी।
पुसोनि चरणातळी पदसुमने क्षाळी।
मुक्तेश्वर नागर क्षीरसागरबाळी॥ ५ ॥

 

जय देवी जय देवी जय महालक्ष्मी।
वससी व्यापकरुपे तू स्थूलसूक्ष्मी॥

परिक्रमा(प्रदक्षिणा) कयों करते है और लाभ

About Chetan Velhal

Check Also

pandurang aarti

pandurang aarti – पांडुरंगाची आरती

pandurang aarti – पांडुरंगाची आरती युगे अठ्ठावीस विटेवरी उभा वामाङ्गी रखुमाईदिसे दिव्य शोभा । पुण्डलिकाचे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *