गणपति अथर्वशीर्ष

गणपति अथर्वशीर्ष

गणपति अथर्वशीर्ष

 

Ganapati Atharvashirsha in Hindi

 

भगवान गणेश बुद्धि, धन, ज्ञान, यश, सम्मान, पद और तमाम भौतिक सुखों को देने वाले देवता के रूप में पूजनीय हैं। भगवान गणेश की प्रसन्नता के लिए शास्त्रों में अनेक जप, मंत्र, पूजा व आरती का महत्व बताया गया है।
इनमें सबसे ज्यादा अहमियत श्रीगणपति अथर्वशीर्ष की मानी जाती है। यह मूलत: भगवान गणेश की वैदिक स्तुति है, जिसमें भगवान गणेश के आवाहन से लेकर ध्यान, नाम से मिलने वाले शुभ फल आदि शामिल है। इस गणपति स्त्रोत का पाठ धार्मिक दृष्टि से सभी दोष से मुक्त करता है, वहीं व्यावहारिक जीवन के कष्टो, दु:खों और बाधाओं से भी रक्षा करता है।
चूंकि यह वेद और संस्कृत भाषा में लिखा गणपति उपासना है। इसलिए अगर संस्कृत भाषा की जानकारी न होने या पढऩे में कठिनाई होने पर आप इसके हिन्दी अनुवाद का पाठ करने पर वहीं शुभ फल पाएंगे, जो आप मूल संस्कृत पाठ से पाते हैं। मंगल की कामना से इसका नियमित पाठ संभव न हो तो बुधवार और चतुर्थी को पाठ जरूर करें। खासतौर पर वर्तमान में जारी गणेश जन्मोत्सव के 10 दिनों में तो एक बार भी श्रीगणपति अथर्वशीर्ष या यहां बताए जा रहे इसके हिन्दी अर्थ को पढ़ना भी भाग्य संवारने वाला माना गया है।

गणपति अथर्वशीर्ष

आठ ब्राह्मणों को सम्यक रीति से ग्राह कराने पर सूर्य के समान तेजस्वी होता है। सूर्य ग्रहण में महानदी में या प्रतिमा के समीप जपने से मंत्र सिद्धि होती है। वह महाविघ्न से मुक्त हो जाता है। जो इस प्रकार जानता है, वह सर्वज्ञ हो जाता है वह सर्वज्ञ हो जाता है।

ॐ भद्रं कर्णेभिः शृणुयाम देवाः । भद्रं पश्येमाक्षभिर्यजत्राः ॥

 

स्थिरैरङ्गैस्तुष्टुवांसस्तनूभिः । व्यशेम देवहितं यदायुः ॥

 

ॐ स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः । स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः ॥

 

स्वस्तिनस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः । स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु ॥

 

ॐ तन्मामवतु तद् वक्तारमवतु अवतु माम् अवतु वक्तारम्

 

ॐ शांतिः । शांतिः ॥ शांतिः॥।

अथ श्री गणपत्यथर्वशीर्ष

 

ॐ नमस्ते गणपतये।

 

त्वमेव प्रत्यक्षं तत्वमसि

 

त्वमेव केवलं कर्ताऽसि

 

त्वमेव केवलं धर्ताऽसि

 

त्वमेव केवलं हर्ताऽसि

 

त्वमेव सर्वं खल्विदं ब्रह्मासि

 

त्व साक्षादात्माऽसि नित्यम्।1।

 

अर्थ- ॐकाराकृति भगवान गणपति को नमस्कार है। तुम प्रत्यक्ष तत्व हो। तुम्हीं केवल कर्ता हो। तुम्हीं केवल धर्ता हो। तुम्हीं केवल हर्ता हो। निश्चयपूर्वक तुम्हीं इन सब रूपों में विराजमान ब्रह्म हो। तुम साक्षात नित्य आत्मस्वरूप हो।

 

ऋतं वच्मि। सत्यं वच्मि।2।

 

मैं ऋत न्याययुक्त बात कहता हूँ। सत्य कहता हूँ।

 

अव त्व मां। अव वक्तारं।

 

अव श्रोतारं। अव दातारं।

 

अव धातारं। अवानूचानमव शिष्यं।

 

अव पश्चातात। अव पुरस्तात।

 

अवोत्तरात्तात। अव दक्षिणात्तात्।

 

अवचोर्ध्वात्तात्।। अवाधरात्तात्।।

 

सर्वतो माँ पाहि-पाहि समंतात्।3।

 

अर्थ- तुम मेरी (मुझ शिष्य की) रक्षा करो। वक्ता (आचार्य) की रक्षा करो। श्रोता की रक्षा करो। दाता की रक्षा करो। धाता की रक्षा करो। व्याख्या करने वाले आचार्य की रक्षा करो। शिष्य की रक्षा करो। पश्चिम से रक्षा। पूर्व से रक्षा करो। उत्तर से रक्षा करो। दक्षिण से रक्षा करो। ऊपर से रक्षा करो। नीचे से रक्षा करो। सब ओर से मेरी रक्षा करो। चारों ओर से मेरी रक्षा करो।

 

त्वं वाङ्‍मयस्त्वं चिन्मय:।

 

त्वमानंदमसयस्त्वं ब्रह्ममय:।

 

त्वं सच्चिदानंदाद्वितीयोऽषि।

 

त्वं प्रत्यक्षं ब्रह्माषि।

 

त्वं ज्ञानमयो विज्ञानमयोऽषि।4।

 

तुम वाङ्‍मय हो, चिन्मय हो। तुम आनंदमय हो। तुम ब्रह्ममय हो। तुम सच्चिदानंद अद्वितीय हो। तुम प्रत्यक्ष ब्रह्म हो। तुम दानमय विज्ञानमय हो।

 

सर्वं जगदिदं त्वत्तो जायते।

 

सर्वं जगदिदं त्वत्तस्तिष्ठति।

 

सर्वं जगदिदं त्वयि लयमेष्यति।

 

सर्वं जगदिदं त्वयि प्रत्येति।

 

त्वं भूमिरापोऽनलोऽनिलो नभ:।

 

त्वं चत्वारिकाकूपदानि।।5।।

 

यह जगत तुमसे उत्पन्न होता है। यह सारा जगत तुममें लय को प्राप्त होगा। इस सारे जगत की तुममें प्रतीति हो रही है। तुम भूमि, जल, अग्नि, वायु और आकाश हो। परा, पश्चंती, बैखरी और मध्यमा वाणी के ये चार विभाग तुम्हीं हो।

 

त्वं गुणत्रयातीत: त्वमवस्थात्रयातीत:।

 

त्वं देहत्रयातीत:।

 

त्वं कालत्रयातीत:।

 

त्वं मूलाधारस्थितोऽसि नित्यं।

 

त्वं शक्तित्रयात्मक:।

 

त्वां योगिनो ध्यायंति नित्यं।

 

त्वं ब्रह्मा त्वं विष्णुस्त्वंरूद्रस्त्वं

 

इंद्रस्त्वं अग्निस्त्वं

 

वायुस्त्वं सूर्यस्त्वं

 

चंद्रमास्त्वंब्रह्मभूर्भुव:स्वरोम्।।6।।

 

तुम सत्व, रज और तम तीनों गुणों से परे हो। तुम जागृत, स्वप्न और सुषुप्ति इन तीनों अवस्थाओं से परे हो। तुम स्थूल, सूक्ष्म औ वर्तमान तीनों देहों से परे हो। तुम भूत, भविष्य और वर्तमान तीनों कालों से परे हो। तुम मूलाधार चक्र में नित्य स्थित रहते हो। इच्छा, क्रिया और ज्ञान तीन प्रकार की शक्तियाँ तुम्हीं हो। तुम्हारा योगीजन नित्य ध्यान करते हैं। तुम ब्रह्मा हो, तुम विष्णु हो, तुम रुद्र हो, तुम इन्द्र हो, तुम अग्नि हो, तुम वायु हो, तुम सूर्य हो, तुम चंद्रमा हो, तुम ब्रह्म हो, भू:, र्भूव:, स्व: ये तीनों लोक तथा ॐकार वाच्य पर ब्रह्म भी तुम हो।

 

गणादि पूर्वमुच्चार्य वर्णादिं तदनंतरं।

 

अनुस्वार: परतर:। अर्धेन्दुलसितं।

 

तारेण ऋद्धं। एतत्तव मनुस्वरूपं।

 

गकार: पूर्वरूपं। अकारो मध्यमरूपं।

 

अनुस्वारश्चान्त्यरूपं। बिन्दुरूत्तररूपं।

 

नाद: संधानं। सँ हितासंधि:सैषा गणेश विद्या।

 

गणकऋषि:निचृद्गायत्रीच्छंद:।

 

गणपतिर्देवता।ॐ गं गणपतये नम:।7।

 

गण के आदि अर्थात ‘ग्’ कर पहले उच्चारण करें। उसके बाद वर्णों के आदि अर्थात ‘अ’ उच्चारण करें। उसके बाद अनुस्वार उच्चारित होता है। इस प्रकार अर्धचंद्र से सुशोभित ‘गं’ ॐकार से अवरुद्ध होने पर तुम्हारे बीज मंत्र का स्वरूप (ॐ गं) है। गकार इसका पूर्वरूप है।बिन्दु उत्तर रूप है। नाद संधान है। संहिता संविध है। ऐसी यह गणेश विद्या है। इस महामंत्र के गणक ऋषि हैं। निचृंग्दाय छंद है श्री मद्महागणपति देवता हैं। वह महामंत्र है-

 

ॐ गं गणपतये नम:।

 

एकदंताय विद्‍महे।

 

वक्रतुण्डाय धीमहि।

 

तन्नो दंती प्रचोदयात।8।

 

एक दंत को हम जानते हैं। वक्रतुण्ड का हम ध्यान करते हैं। वह दन्ती (गजानन) हमें प्रेरणा प्रदान करें। यह गणेश गायत्री है।

 

एकदंतं चतुर्हस्तं पाशमंकुशधारिणम्।

 

रदं च वरदं हस्तैर्विभ्राणं मूषकध्वजम्।

 

रक्तं लंबोदरं शूर्पकर्णकं रक्तवाससम्।

 

रक्तगंधाऽनुलिप्तांगं रक्तपुष्पै: सुपुजितम्।।

 

भक्तानुकंपिनं देवं जगत्कारणमच्युतम्।

 

आविर्भूतं च सृष्टयादौ प्रकृ‍ते पुरुषात्परम्।

 

एवं ध्यायति यो नित्यं स योगी योगिनां वर:।9।

 

एकदंत चतुर्भज चारों हाथों में पाक्ष, अंकुश, अभय और वरदान की मुद्रा धारण किए तथा मूषक चिह्न की ध्वजा लिए हुए, रक्तवर्ण लंबोदर वाले सूप जैसे बड़े-बड़े कानों वाले रक्त वस्त्रधारी शरीर प रक्त चंदन का लेप किए हुए रक्तपुष्पों से भलिभाँति पूजित। भक्त पर अनुकम्पा करने वाले देवता, जगत के कारण अच्युत, सृष्टि के आदि में आविर्भूत प्रकृति और पुरुष से परे श्रीगणेशजी का जो नित्य ध्यान करता है, वह योगी सब योगियों में श्रेष्ठ है।

 

नमो व्रातपतये।

 

नमो गणपतये।

 

नम: प्रमथपतये।

 

नमस्तेऽस्तु लंबोदरायैकदंताय।

 

विघ्ननाशिने शिवसुताय।

 

श्रीवरदमूर्तये नमो नम:।10।

 

व्रात (देव समूह) के नायक को नमस्कार। गणपति को नमस्कार। प्रथमपति (शिवजी के गणों के अधिनायक) के लिए नमस्कार। लंबोदर को, एकदंत को, शिवजी के पुत्र को तथा श्रीवरदमूर्ति को नमस्कार-नमस्कार ।10।

 

एतदथर्वशीर्ष योऽधीते।

 

स ब्रह्मभूयाय कल्पते।

 

स सर्व विघ्नैर्नबाध्यते।

 

स सर्वत: सुखमेधते।

 

स पञ्चमहापापात्प्रमुच्यते।11।

 

यह अथर्वशीर्ष (अथर्ववेद का उप‍‍‍निषद) है। इसका पाठ जो करता है, ब्रह्म को प्राप्त करने का अधिकारी हो जाता है। सब प्रकार के विघ्न उसके लिए बाधक नहीं होते। वह सब जगह सुख पाता है। वह पाँचों प्रकार के महान पातकों तथा उप पातकों से मुक्त हो जाता है।

 

सायमधीयानो दिवसकृतं पापं नाशयति।
प्रातरधीयानो रात्रिकृतं पापं नाशयति।
सायंप्रात: प्रयुंजानोऽपापो भवति।
सर्वत्राधीयानोऽपविघ्नो भवति।
धर्मार्थकाममोक्षं च विंदति।12।

 

सायंकाल पाठ करने वाला दिन के पापों का नाश करता है। प्रात:काल पाठ करने वाला रात्रि के पापों का नाश करता है, जो प्रात:- सायं दोनों समय इस पाठ का प्रयोग करता है वह निष्पाप हो जाता है। वह सर्वत्र विघ्नों का नाश करता है। धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को प्राप्त करता है।

 

इदमथर्वशीर्षमशिष्याय न देयम्।

 

यो यदि मोहाद्‍दास्यति स पापीयान् भवति।

 

सहस्रावर्तनात् यं यं काममधीते तं तमनेन साधयेत्।13।

 

इस अथर्वशीर्ष को जो शिष्य न हो उसे नहीं देना चाहिए। जो मोह के कारण देता है वह पातकी हो जाता है। सहस्र (हजार) बार पाठ करने से जिन-जिन कामों-कामनाओं का उच्चारण करता है, उनकी सिद्धि इसके द्वारा ही मनुष्य कर सकता है।

 

अनेन गणपतिमभिषिंचति

 

स वाग्मी भवतिचतुर्थ्यामनश्र्नन जपति

 

स विद्यावान भवति।

 

इत्यथर्वणवाक्यं।

 

ब्रह्माद्यावरणं विद्यात्न बिभेति कदाचनेति।14।

 

इसके द्वारा जो गणपति को स्नान कराता है, वह वक्ता बन जाता है। जो चतुर्थी तिथि को उपवास करके जपता है वह विद्यावान हो जाता है, यह अथर्व वाक्य है जो इस मं‍त्र के द्वारा तपश्चरण करना जानता है वह कदापि भय को प्राप्त नहीं होता।

 

यो दूर्वांकुरैंर्यजति

 

स वैश्रवणोपमो भवति।

 

यो लाजैर्यजति स यशोवान भवति

 

स मेधावान भवति।

 

यो मोदकसहस्रेण यजति

 

स वाञ्छित फलमवाप्रोति।

 

य: साज्यसमिद्भिर्यजति

 

स सर्वं लभते स सर्वं लभते।15।

 

जो दूर्वांकुर के द्वारा भगवान गणपति का यजन करता है वह कुबेर के समान हो जाता है। जो लाजो (धानी-लाई) के द्वारा यजन करता है वह यशस्वी होता है, मेधावी होता है। जो सहस्र (हजार) लड्डुओं (मोदकों) द्वारा यजन करता है, वह वांछित फल को प्राप्त करता है। जो घृत के सहित समिधा से यजन करता है, वह सब कुछ प्राप्त करता है।

 

अष्टौ ब्राह्मणान् सम्यग्ग्राहयित्वा

 

सूर्यवर्चस्वी भवति।

 

सूर्यग्रहे महानद्यां प्रतिमासंनिधौ

 

वा जप्त्वा सिद्धमंत्रों भवति।

 

महाविघ्नात्प्रमुच्यते।

 

महादोषात्प्रमुच्यते।

 

महापापात् प्रमुच्यते।

 

स सर्वविद्भवति से सर्वविद्भवति।

 

य एवं वेद इत्युपनिषद्‍।16।

 

आठ ब्राह्मणों को सम्यक रीति से ग्राह कराने पर सूर्य के समान तेजस्वी होता है। सूर्य ग्रहण में महानदी में या प्रतिमा के समीप जपने से मंत्र सिद्धि होती है। वह महाविघ्न से मुक्त हो जाता है। जो इस प्रकार जानता है, वह सर्वज्ञ हो जाता है वह सर्वज्ञ हो जाता है।

गणपति अथर्वशीर्ष

गणेश अथर्वशीर्ष पाठ के अनन्य लाभ

 

जब किसी जातक की जन्मकुंडली में बुध ग्रह ठीक न हो, जैसे अशुभ भावो का स्वामी हो…..अशुभ ग्रहों से द्वारा द्रष्ट हो……या शुभ भाव में होकर भी निर्बल हो……..क्रूर ग्रहों के साथ युति हो रही हो…..जिसके प्रभाव से उसके जीवन में धनाभाव (आर्थिक समस्या) स्वास्थ्य की समस्या, व्यापार में निरंतर हानि जैसे परिणाम मिल रहे हो तो शास्त्र में बुधग्रह के जाप, दान व पूजा, श्री गणेश जी की पूजा, बुधवार व गणेश चतुर्थी के साथ व्रत का नियम है | प्रत्येक माह की कृष्ण पक्ष की चंद्रोदयव्यापिनी चतुर्थी तिथि को भगवान श्रीगणेश के लिए जो व्रत किया जाता है उसे गणेश चतुर्थी व्रत कहते हैं। भगवान गणेश बुद्धि, धन, ज्ञान, यश, सम्मान, पद और तमाम भौतिक सुखों को देने वाले देवता तथा सभी पाप व क्रूर ग्रहों के दोष को दूर करेने वाले देवता विघ्नहर्ता के रूप में पूजनीय हैं। भगवान गणेश की प्रसन्नता के लिए शास्त्रों में अनेक जप, मंत्र, पूजा व आरती का महत्व बताया गया है। यहाँ हम आपको आपके लाभ व सुविधा हेतु गणेश आराधना व गणेश अथर्वशीर्ष के पाठ के लाभ के साथ साथ उसके नियम व विधि भी बता रहे है |

 

गणेश अथर्वशीर्ष के लाभ श्री महागणपति पूजन में सबसे ज्यादाप्रमुखता, विशेषता श्रीगणपति अथर्वशीर्ष की मानी जाती है। यह मूलत: भगवान गणेश की वैदिक स्तुति है, इसका पाठ करने वाला किसी प्रकार के विघ्न से बाधित न होता हुआ महापातकों से मुक्त हो जाता है। जिसमें भगवान गणेश के आवाहन से लेकर ध्यान, नाम से मिलने वाले शुभ फल आदि सम्मिलित है। इस गणपति स्त्रोत का पाठ धार्मिक दृष्टि से सभी दोष से मुक्त करता है, वहीं व्यावहारिक जीवन के कष्टो, दु:खों और बाधाओं से भी रक्षा करता है। ईश्वर आपका मंगल करे।

।। गणपति अथर्वशीर्ष।।

 

ॐ नमस्ते गणपतये। त्वमेव प्रत्यक्षं तत्वमसि । त्वमेव केवलं कर्ता सि। त्वमेव केवलं धर्तासि। त्वमेव केवलं हर्तासि । त्वमेव सर्वं खल्विदं ब्रह्मासि। त्व साक्षादात्मासि नित्यम्। ऋतं वच्मि। सत्यं वच्मि। अव त्व मांम्। अव वक्तारम्। अव श्रोतारम्। अव दातारम्। अव धातारम्। अवा नूचानमव शिष्यम्।अव पश्चातात्।अव पुरस्तात्। अवोत्तरात्तात्। अव दक्षिणात्तात्।

 

अव चोर्ध्वात्तात्। अवाधरात्तात्। सर्वतो माँ पाहि-पाहि समंतात्। त्वं वाङ्‍मय स्त्वं चिन्मयः। त्वमानंदमसयस्त्वं ब्रह्ममयः। त्वं सच्चिदानंदात् द्वितीयोसि। त्वं प्रत्यक्षं ब्रह्मासि। त्वं ज्ञानमयो विज्ञानमयोसि। सर्वं जगदिदं त्वत्तो जायते। सर्वं जगदिदं त्वत्त स्तिष्ठति। सर्वं जगदिदं त्वयि वयमेष्यति। सर्वं जगदिदं त्वयि प्रत्येति। त्वं भूमिरापोनलो निलो नभः। त्वं चत्वारि वाकूपदानि। त्वं गुणत्रयातीत: त्वमवस्थात्रयातीतः। त्वं देहत्रयातीतः। त्वं कालत्रयातीतः। त्वं मूलाधार स्थितोसि नित्यं। त्वं शक्ति त्रयात्मकः। त्वां योगिनो ध्यायंति नित्यं। त्वं ब्रह्मा त्वं विष्णुस्त्वं रूद्रस्त्वं इंद्रस्त्वं अग्निस्त्वं वायुस्त्वं सूर्यस्त्वं चंद्रमास्त्वं ब्रह्मभूर्भुव:स्वरोम्।

 

गणादि पूर्वमुच्चार्य वर्णादिं तदनंतरम्। अनुस्वार: परतरः। अर्धेन्दुलसितम्। तारेण ऋद्धं। एतत्तव मनुस्व रूपम्। गकार: पूर्वरूपम्। अकारो मध्यमरूपम्। अनुस्वारश्चान्त्यरूपम्। बिन्दुरूत्तररूपम्। नाद: संधानम्। सँ हितासंधि: सैषा गणेश विद्या। गणकऋषि: निचृद्गायत्रीच्छंदः। गणपतिर्देवता। ॐ गं गणपतये नमः।एकदंताय विद्‍महे। वक्रतुण्डाय धीमहि। तन्नो दंती प्रचोदयात्। एकदंतं चतुर्हस्तं पाशमंकुश धारिणम्। रदं च वरदं हस्तै र्विभ्राणं मूषकध्वजम्। रक्तं लंबोदरं शूर्प कर्णकं रक्तवाससम्। रक्तगंधानु लिप्तांगं रक्तपुष्पै: सुपुजितम्। भक्तानुकंपिनं देवं जगत्कारण मच्युतम्। आविर्भूतं च सृष्टयादौ प्रकृ‍ते पुरुषात्परम्। एवं ध्यायति यो नित्यं स योगी योगिनां वरः।

 

नमो व्रातपतये। नमो गणपतये। नम: प्रमथपतये। नमस्ते अस्तु लंबोदरायै एकदंताय। विघ्ननाशिने शिवसुताय। श्रीवरदमूर्तये नमो नमः। एतदथर्व शीर्ष योधीते। स ब्रह्म भूयाय कल्पते। स सर्व विघ्नैर्नबाध्यते। स सर्वत: सुखमेधते। स पच्चमहापापात्प्रमुच्यते। सायमधीयानो दिवसकृतं पापं नाशयति। प्रातरधीयानो रात्रिकृतं पापं नाशयति। सायं प्रात: प्रयुंजानो अपापो भवति। सर्वत्राधीयानो ड पविघ्नो भवति। धर्मार्थकाममोक्षं च विंदति। इदमथर्वशीर्षमशिष्याय न देयम्। यो यदि मोहात् दास्यति स पापीयान् भवति। सहस्रावर्तनात् यं यं काममधीते तंतमनेन साधयेत्। अनेन गणपति मभिषिंचति स वाग्मी भवति । चतुर्थ्यामनश्र्नन जपति स विद्यावान भवति। इत्यथर्वण वाक्यम्। ब्रह्माद्यावरणं विद्यात् न बिभेति कदाचनेति। यो दूर्वांकुरैंर्यजति स वैश्रवणोपमो भवति। यो लाजैर्यजति स यशोवान भवति स मेधावान भवति। यो मोदक सहस्रेण यजति स वांछित फल मवाप्रोति। य: साज्यसमिद्भि र्यजति स सर्वं लभते स सर्वं लभते। अष्टौ ब्राह्मणान् सम्यग्ग्राहयित्वा सूर्य वर्चस्वी भवति। सूर्यग्रहे महानद्यां प्रतिमा संनिधौ वा जप्त्वा सिद्धमंत्रों भवति। महाविघ्नात् प्रमुच्यते। महादोषात् प्रमुच्यते। महापापात् प्रमुच्यते। स सर्वविद्‍ भवति से सर्वविद्‍ भवति । य एवं वेद इत्युपनिषद्‍।

क्यों चढ़ाई जाती है गणेश को दूर्वा

About Chetan Velhal

Check Also

pandurang aarti

pandurang aarti – पांडुरंगाची आरती

pandurang aarti – पांडुरंगाची आरती युगे अठ्ठावीस विटेवरी उभा वामाङ्गी रखुमाईदिसे दिव्य शोभा । पुण्डलिकाचे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *